संगठन की मजबूती को कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों का प्रशिक्षित होना जरूरी: कौशिक

Spread the love

चमोली। किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए उसके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना जरूरी है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा के ग्वालदम में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही। मंगलवार को भाजपा चमोली के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य महापुरुषों के छाया चित्रों पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों से होती है। संगठन को चलाने के लिए कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है, तभी संगठन बेहतर रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को पार्टी की रीति-नीति से परिचय कराने हेतु भाजपा समय-समय पर जिला एवं अन्य स्तरों पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती रहती है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य यह भी रहा है कि पार्टीजन भली-भांति पार्टी की रीति नीति को समझ कर उसी के अनुरूप भविष्य में कार्य कर सकें। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य हैं कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर उनकी विधानसभा में हो रहा है। उन्होंने आयोजक थराली मंडल इकाई का बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए प्रशंसा व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने शिविर में भाग ले रहे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिविर में बताई जाने वाली बातों को भली-भांति ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि इसी से पार्टी इस जिले में और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पार्टी के जिला प्रभारी विजय कपरवाण, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, नवल भट्ट, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी, उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल, थराली ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, युवा मोर्चा थराली के अध्यक्ष आशीष थपलियाल, भाजपा नेता राकेश जोशी, अरुण मैठाणी, नरेन्द भारती, थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *