सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घ-घर पहुंचायें कार्यकर्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। कहा कि जानकारी के अभाव में कई परिवार योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में कार्यकत्र्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करना होगा।
शुक्रवार को गोविंदनगर स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। डिजिटल इंडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार का खात्मा, नोटबंदी से कालाधन जमा करने वालों की कमर तोडना, आयुष्मान भारत से गरीब व असहाय को स्वास्थ्य लाभ देने सहित सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। प्रदेश सरकार भी लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। प्रदेश में हर गांव तक सड़क और मात्र एक रुपये में जल और नल जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।
सरकार प्रदेश के सैकड़ों परिवारों को निश्शुल्क राशन भी बांट रही है। कहा कि अब कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करना होगा। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री भरत लाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, मंजू जखमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *