अगले दो दिन जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान

Spread the love

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में आज और कल यानि सोमवार और मंगलवार को मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जीबी पंत विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। उन्होंने बताया कि जिले के कई स्थानों पर बिजली चमकने की संभावना जताई है। जीबी पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ़ आरके सिंह ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान काफी अधिक रहने के कारण लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को जिले में मध्यम से भारी वर्ष होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *