विदेशी छात्र गढ़वाल विवि के योग प्रमाण पत्र प्रशिक्षण में ले रहे प्रवेश

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि विश्वविद्यालय द्वारा योग विषय में प्रमाण पत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऋषिकेश स्थित ऋषिकेश योग पीठ के साथ एमओयू के माध्यम से योग विषय में विस्तार केंद्र संचालित कर रहा है। इस केंद्र में विगत सात मार्च से तीन अप्रैल तक संचालित कोर्स में पांच विदेशी छात्रों ने प्रवेश लिया। जबकि आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाले कोर्स के लिए 22 विदेशी छात्रों द्वारा संपर्क किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ऋषिकेश योग पीठ में अपने इस विस्तार केंद्र में अल्पकालिक कोर्स के बाद डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शीघ्र ही संचालित होंगे। विस्तार केंद्र के लिए नियुक्त संपर्क अधिकारी डॉ. विनोद नौटियाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के प्रयासों से इस विस्तार केंद्र के लिए पारस्परिक समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। आगामी पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले विदेशी छात्र विश्वविद्यालय श्रीनगर के योग विभाग में भी भ्रमण करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *