जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लैंसडौन प्रभाग भूमि संरक्षण विभाग के वन बीट अधिकारी संघ ने धरना दिया। कहा कि शिकायत के बाद भी समस्या के निराकरण को गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
वीन बीट अधिकारी संघ के शाखा अध्यक्ष राकेश वेदवाल के नेतृत्व में कर्मचारी लैंसडौन वन प्रभाग के कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि वीन बीट अधिकारी संघ दस वर्षों तक संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर वन दरोगा सीधी भर्ती की पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। लेकिन, शासन की तरफ से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने वर्दी पैटर्न में भी संशोधन करने की मांग की है। इस मौके पर अरविंद कुमार, रश्मि खत्री, सतेंद्र रावत, कुलदीप नेगी, पंकज बिष्ट मौजूद रहे।