मांगों को लेकर वन आरक्षियों ने दिया धरना

Spread the love

अल्मोड़ा, वन बीट अधिकारी, आरक्षी संघ अल्मोड़ा द्वारा अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के कार्यालय में कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी है। धरने में वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग की रीढ़ माने जाने वाले वन आरक्षियों की मांगों को सरकार द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिसके विरोध में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। धरने पर बैठे वन आरक्षी वन सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, वन बीट अधिकारी, आरक्षी के कंधे पर एक सितारा लगाने और 10 वर्ष पूर्ण कर चुके आरक्षियों की पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में अल्मोड़ा वन प्रभाग, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के विभिन्न रेंजों के वन आरक्षी शामिल हुए। यहाँ धरने में जिला उपाध्यक्ष किशोर चंद्र, जिला महामंत्री खजान सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, महिला उपाध्यक्ष पूनम पंत, उपाध्यक्ष त्रिभुवन, संगठन मंत्री हिम्मत बोरा, अर्जुन बोरा, तनुजा पाठक, रुचि, महेंद्र सिंह मटेला, नरेंद्र सिंह अधिकारी, आनंद परिहार, धनानंद भट्ट, धीरेन्द्र सजवान, जगदीश बिष्ट, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह, दीपा, किरण तिवारी, पूनम आर्या, कविता मेहता, दिनेश भट्ट, हिमांशु पंत, विनीता नेगी, मनोज सिंह मेहरा, ललित रौतेला, राजीव पांडे, आलोक कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य वन आरक्षी मौजूद रहे। यह प्रदर्शन लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *