वन विभाग व ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

Spread the love

उत्तरकाशी। वन महोत्सव सप्ताह के तहत हीना गांव के समीप आरिक्षत वन मनेरी में वन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपण कर इन्हें बचाने का संकल्प लिया। वहीं लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को बाडाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुडीर के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने हीना गांव के समीप आरिक्षत वन मनेरी में देवदार, बांज, रीठा आदि विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जाति के लिए बहुत उपयोगी हैं। विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे मानव जीवन को निरोगी बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने तुलसी के पौधों के बारे में बताया बताया। कहा कि यह पौधा महाऔषधीय है। इसको आंगन में लगाने से घर में कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही तुलसी व पीपल जैसे पेड़ 24 घंटे आक्सीजन छोड़ते हैं। यह मनुष्य के लिए लाभदायक होता है। इस मौके पर आरती मखलोगा, मनीषा चौहान, कुसुमा बिष्ट, पपेंद्र सिंह रौतेला, जगदीश चंद्र, सुमन, लाल सिंह महर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *