वन विभाग ने 4 लाख की बल्लियां पकड़ी

Spread the love

पिथौरागढ़। सेल गांव में लकड़ी की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने चीड़ की 4 लाख कीमत की बल्लियां पकड़ी हैं। फिलहाल आरोपी अभी भी अज्ञात है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
मूनाकोट विकासखंड के सेल गांव में कुछ दिनों पूर्व हरे पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग को मिली। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने गांव में चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें एक घर से 100 मीटर की दूरी पर चीड़ की बल्लियों का जखीरा मिला, जिसकी कीमत चार लाख आंकी गई है। वन विभाग ने बल्लियों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटनास्थल के करीब लगे घरों में से ही कोई हो सकता है। वन विभाग की छापेमारी के बाद कई लोग गांव से गायब भी हो गए हैं। टीम ऐसे लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *