वन विभाग ने पकड़े उत्पादी बंदर

Spread the love

चमोली। गांवों, नगरों और अन्य रिहायशी इलाकों में उत्पाद मचाने वाले बंदरों को वन विभाग ने पकड़ कर उन्हें जंगलों में छोड़ा। केदारनाथ वन प्रभाग ने बंदरों द्वारा उत्पाद मचाने, लोगों पर हमला करने और खेती को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर कार्रवाई कर गांवों में बंदरों को पकड़ा। केदारनाथ वन प्रभाग के सोनला, बटेर, सैकोट, हाफला, कलसिर, मंडल, देवालधार, सगर गांव सहित विभिन्न गांवों बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। केदारनाथ वन प्रभाग के उप वन सरंक्षक इंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बदरों के आंतक सूचना मिलते ही। अलग-अलग टीम गठित की गई। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने की कारवाही की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से बंदरों को पकड़ने में आसानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *