वन विभाग ने रास्ते में गिरे पेड़ का निस्तारण किया

Spread the love

चम्पावत। शीतला माता मंदिर-पेट्रोल पंप रोड में एक पेड़ खतरे का सबब बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने पेड़ का निस्तारण किया। पेड़ काटने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि शीतला माता मंदिर-पेट्रोल पंप मार्ग पर लंबे समय से देवदार का पेड़ बीच रास्ते में गिरा हुआ था। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा होने के साथ नाली भी चोक हो गई थी। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी से शिकायत करने के बाद टीम ने पेड़ का निस्तारण कर दिया। वन विभाग की टीम में मुहम्मद अजीज, संजय रावत, आन सिंह आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *