वन विभाग कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हरिद्वार वन प्रभाग में उप वन संरक्षक हरिद्वार पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले पर उत्तरांचल फौरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा पौड़ी ने कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने अभी तक उप वन संरक्षक का स्थानांतरण नहीं किए जाने से नाराज होकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। जिससे वन विभाग कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो गया है। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है जब तक उप वन संरक्षक का हरिद्वार से स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को वन विभाग के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों द्वारा कार्यबहिष्कार करते हुए वन परिसर कंडोलिया में धरना दिया गया। धरने में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र चमोली ने कहा कि हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारियों के साथ किए गए दुव्र्यवहार व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अधिकारी को तत्काल हटाया जाए। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक दुव्र्यवहार व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अधिकारी को नहीं हटाया जाता है तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। हड़ताल में महामंत्री प्रदीप सिंह नेगी, प्रकाश सिंह रावत, सत्यपाल चौहान, चंद्रप्रकाश सेमवाल, धीरेंद्र रावत, मनीष डोभाल, मुकेशराज, शशी रावत, गीता, मंजू, कुसुमलता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *