ढांडरी में पिंजरा लगाने की उठाई मांग, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि :
पौड़ी : ढांडरी में गुलदार की दहशत बरकरार है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद यहां पर गुरुवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
ढांडरी में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीते बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढांडरी की प्रधानाध्यापिका ने प्रशासन को पत्र भेजकर कहा था कि स्कूल में बच्चों ने गुलदार को चहलकदमी करते हुए देखा है। जिस पर डीएम ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए ढांडरी में सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जुलाई तक अवकाश के आदेश जारी कर दिए है। गुलदार की दहशत से निजात दिलाने को लेकर बिचली ढांडरी की प्रधान लक्ष्मी रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के दिखाए देने से ग्रामीण गुलदार की दहशत से परेशान है। उन्होंने क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, पौड़ी नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी एतिहात बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *