राजसेरा में वन विभाग ने पिंजरे लगाए

Spread the love

बागेश्वर()। गरुड़ में गुलदार के बढ़ते आतंक के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई के नेतृत्व में राजसेरा में पिंजरा लगाया गया। ग्राम प्रधान कविता नेगी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से यहां गुलदार की धमक लगातार बनी हुई है। कई बार खेतों में काम करते समय महिलाओं ने गुलदार को देखा। अब वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। इस मौके पर वन आरक्षी चंदन कुमार, भवान सिंह रावत, वन आरक्षी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *