वन विभाग ने रात चलाया अभियान, आरोपी वाहन छोड़ फरार

Spread the love

पिथौरागढ़। वन विभाग ने 80 हजार कीमत की अवैध लकड़ी पकड़ी है। जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वन क्षेत्राधिकार दिनेश जोशी के नेतृत्व में बीते रात चौकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चंडाक क्षेत्र से जिला मुख्यालय की ओर एक वाहन आवाजाही करता दिखा। टीम के रोकने पर भी चालक ने वाहन नहीं रोका। इस पर टीम ने भी वाहन का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर टीम को वाहन खड़ा मिला। वाहन से चीड़ की 42 बल्लियां बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार आंकी गई है। वनक्षेत्राधिकारी जोशी का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं बरामद बल्लियों को जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है। टीम में वन बीट प्रभारी गणेश चिराल, वन रक्षक मनोज ज्याला, मनोज पिलखवाल, चालक धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *