वन विभाग अधिकारियों ने सुनी वन गुर्जरों की समस्याएं

Spread the love

रुद्रपुर। बाराकोली रेंज के अफसरों ने वन गुज्जरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वन गुज्जरों ने मूलभूत जरूरतें सड़क, बिजली, शिक्षा की समस्याएं प्रमुखता से रखीं। उन्होंने कहा बरसात के दिनों में उनका परिवार रास्ता नहीं होने के कारण वनों में ही रहने को विवश रहता है। पीने का साफ पानी नहीं मिलने से पेट के रोग हो जाते हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती है। आवागमन बंद होने से उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं। उन्होंने वन गुर्जरों के झाले वाले मार्गों में पुलियों का निर्माण कराने की मांग की। वन गुर्जरों ने बताया कि वनकुईया के नजदीक गुर्जर बस्ती में लाइट नहीं है। गुर्जर बस्ती में लाइट लगाने के लिए 25 विद्युत पोल की मांग की गई। उन्होंने भरोसा दिया कि वनों में अग्नि से सुरक्षा के लिए वह वन विभाग के कर्मचारियों का पूरा सहयोग करेंगे। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार पंत ने वन गुज्जरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों को बताकर समाधान कराया जायेगा। यहां हेमचंद नेगी, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, मोनिका, सोनी, स्वाति चौहान, वन गुर्जर गुलाम नबी, अकबर अली, अली जान, इरफान, जुल्फिकार अली, दीपक अग्रवाल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *