भारत नेपाल सीमा पर वन विभाग ने किया लंबी दूरी की गश्त का आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर। वन एवम वन्य जीव अपराधो पर नियंत्रण व भारत नेपाल सीमा से सटे बर्डर के संवेदनशील होने की वजह से समय समय पर लंबी दूरी की पैदल गश्त का आयोजन किया जाता है। रेंज अधिकारी महेश चंद्र जोशी के निर्देश पर सोमवार को आयोजित लंबी दूरी की गश्त जो मंगलवार को भी जारी रही।खटीमा वन क्षेत्र के अन्तर्गत नखाताल अनुभाग भारत नेपाल सीमा पीलर सं 800ध्3 तक पैदल गश्त में जंगलों में प्रतिबंधित टेत्र में प्रवेश करने वाले लोगो को चेतावनी दी गई।जंगल से सटे गांव में लोगो से संदिग्ध लोग दिखने पर तत्काल सूचित करने के लिए कहा गया। वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा में लोगो के योगदान को अहम बताया । इस दौरान भैरव सिंह बिष्ट वन दरोगा, विवेक कुमार वन बीट अधिकारी, चन्द्र सिंह भण्डारी,दौलत सिंह बची सिंह लक्ष्मण सिंह तथा नारायण सिंह बोरा ए एन आर श्रमिक मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *