वन विभाग सार्वजनिक करें गुलदार की मेडिकल रिपोर्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लाक में बढ़ते गुलदार के हमलों को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी गुलदार पकड़े जाते हैं, विभाग उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करता। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि प्रभावितों को नए शासनादेश के तहत ही मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही गुलदार प्रभावित गांवों में स्थाई टीमें भी तैनात होनी चाहिए।
शनिवार को रेंज कार्यालय पोखड़ा पहुंचे कांग्रेसियों ने रेंज अधिकारी के माध्यम से डीएफओ को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि जो भी गुलदार पकड़े जाते हैं उनकी मेडिकल रिपोर्ट को विभाग सर्वाजनिक नहीं करता है। इस वजह से यह पता नहीं चल पता है कि हमला करने वाला गुलदार पकड़ा गया या नहीं। बीते दिनों श्रीकोट में भी गुलदार पकड़ा गया, लेकिन उसकी भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई। कहा कि ब्लॉक के जिन गांवों में गुलदार सक्रिय है वहां पिंजरे लगाए और टीमों को तैनात किया जाए। रात की गश्त और मैन पॉवर बढ़ाई जाए। इसक साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी साथ में लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। ज्ञापन देने वालो में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख पोखड़ा संजय जोशी, पूर्व महामंत्री जीतेंद्र बिष्ट, अरविन्द सिंह, विकास रावत आदि शामिल रहे।

लोगों ने किया डीएफओ का घेराव
गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के डोभाल ढांढरी गांव में गुलदार के हमले के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने पौड़-श्रीनगर हाईवे पर गडोली में सरकार, वन मंत्री व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएफओ का भी घेराव किया। लोगों ने जल्द ही गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *