सिविल क्षेत्र तक पहुंची जंगलों की आग

Spread the love

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक के रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में लगी आग शुक्रवार देर रात सिविल क्षेत्र के साथ ही लोगों के घरों के पास तक पहुंच गई। जंगलों में लगी आग से एक ओर जहां आसमान में धुआं छाया हुआ है, वहीं तापमान में भी खासी बढ़ोतरी हो गई है। बीती शुक्रवार देर सायं सिल्यारा, गनगर, सारांस गांव, चाकूरसेरा सहित कई गांवों के आसपास आग पहुंचने से कई हेक्टेयर सिविल भूमि के जंगल व पशु चारा जलकर खाक हो गए। अभी तक कई बार जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। लेकिन वन विभाग आग पर काबू नहीं कर पा रहा है। चारों ओर लगी भीषण आग से क्षेत्र में गहरा धुआं छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। तथा 3 दिनों से धूप नहीं दिखाई दे रही है। धुएं के कारण हवा में कार्बन की मात्रा बढ़ने से अस्पतालों में सांस, आंखों व अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। जंगलों में लगी आग के कारण तापमान में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके साथ ही वन्य जीवों व पेयजल स्रोतों पर भी संकट मंडराने लगा है। बालगंगा रेंज के अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि उपलब्ध कर्मियों के सहारे वनाग्नि पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन संशाधनों की कमी और गर्मी अधिक होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *