वन प्रहिरयों ने की दोबारा से नियुक्ति देने की मांग

Spread the love

चम्पावत। वन प्रहरियों ने दोबारा नियुक्ति देने की मांग की है। कहा कि हटाने के बाद से वन प्रहरी बेरोजगार हो गए हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गराड़ा और देवीधुरा के वन प्रहरियों ने रीठासाहिब में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने वन प्रहरियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया। वन प्रहरियों का कहना है कि हटाने के बाद से वन प्रहरी बेरोजगार हो गए हैं। इससे परिवार का भरण पोषण करना कठिन हो गया है। वन प्रहरियों ने 12 महीने काम पर रखे जाने की मांग की। समस्याओं को लेकर वन प्रहरियों ने शीघ्र सीएम से मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में यशवंत सिंह, नवीन चंद्र, राजेंद्र भट्ट, बलवंत सिंह, सौरभ मथेला, राकेश रावत, राकेश सिंह, गुमान सिंह, आनंदी देवी, त्रिलोक सिंह, भुवन भट्ट, अशोक कुमार, चंद्रकला, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, प्रेमा देवी, महेशराम, रमेश परवाल, प्रदीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *