ऑक्सीजन पार्क बनाए जाने को लेकर वन भूमि का निरीक्षण किया

Spread the love

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क बनाए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ हरियावाला कुंडा मार्ग पर स्थित वन विभाग की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी रेंजर ललित कुमार ने बताया वन विभाग के हरियावाला डिपो में करीब 1459 हेक्टेयर भूमि वन विभाग के पास उपलब्ध है। जबकि ऑक्सीजन पार्क के लिए वन विभाग को पांच हेक्टेयर भूमि का आवश्यकता है। बताया लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा व उनकी टीम काफी प्रयास कर रही है। विभाग ने इस स्थान पर अपनी सहमति दे दी है। क्लब अध्यक्ष ने बताया क्लब अपना लिखित सहमति पत्र शीघ्र वन विभाग के अधिकारियों को सौंप देगा। वन भूमि का निरीक्षण के दौरान सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, स्वतंत्र मेहरोत्रा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *