वन मंत्री ने हर्बल गार्डन में रोपा सिलकन का पौधा

Spread the love

नई टिहरी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुनिकीरेती हर्बल गार्डन में हरेला पर्व पर डेढ़ साल का सिलकन का पौधा रोपा। वन विभाग द्वारा सिलकन के पौधों की नर्सरी मुनिकीरेती स्थित हर्बल गार्डन में ही तैयार की गई है। मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडे ने बताया सिलकन एक आयुर्वेदिक पौधा है, इसे तैयार करने में डेढ़ वर्ष का समय लगा है। वन मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व के तहत प्रदेश में करीब 15 लाख पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 50 प्रतिशत पौधे फलदार लगाये जाऐंगे। फलदार पौधों के लगाये जाने से भविष्य में जंगली जानवरों को जंगलों में ही खाने के लिये फल-फूल मिल सकेंगे,जिससे वह आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख नहीं करेंगे। देवप्रयाग में नव निर्मित तहसील मुख्यालय परिसर में हरेला पर्व के तहत अधिकारी कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। प्रतापनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सौड़खांड में विद्यालय प्राचार्य तथा अन्य लोगों ने हरेला पर्व पर फलदार पौधों का रोपण किया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर ब्लक मुख्यालय परिसर में काफल, बांज, देवदार सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उधर जिले के घनसाली, चंबा, थत्यूड़, नैनबाग, नई टिहरी सहित विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारी, स्कूली छात्रों तथा विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने फलदार और विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण हरेला पर्व मनाया। मौके पर डीएफओ नरेन्द्रनगर अमित कवंर, विवेक जोशी, तहसीलदार मानवेंद्र वर्तवाल,मदन लाल, अर्जुन पंवार, प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली, उदय पैन्यूली, प्रवीण व्यास,राजीव धीमान, राजेंद्र भंडारी,रोशन रतूड़ी, विनोद कुकरेती,रेंजर मुकेश रतूड़ी, ड़क कुलभूषण त्यागी, गिरीशचंद्र रमोला, सौरभ रावत,प्रवीण पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *