वन मंत्री उनियाल ने किया गजा में नगर पंचायत भवन और वन विभाग के मडल क्रू स्टेशन का लोकार्पण

Spread the love

नई टिहरी। नगर पंचायत गजा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक करोड़ की लागत से बने नगर पंचायत भवन तथा 19 लाख से निर्मित वन विभाग के मडल क्रू-स्टेशन का लोकार्पण किया। साथ ही गजा में पलीटेक्निक कलेज और वन विभाग के विश्राम गृह की आधार शिला भी रखी। नरेन्द्रनगर के गजा पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गजा में नगर पंचायत भवन और वन विभाग के मडल क्रू स्टेशन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने गजा में 25 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय पलीटेक्निक कलेज भवन और 74़23 लाख की रुपये से बनाये जाने वाले वन विभाग विश्राम गृह के भवन का भूमि पूजन का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती के अनुरोध पर पलीटेक्निक कलेज का नाम शहीद विक्रम सिंह नेगी के नाम पर रखा जाएगा। मंत्री ने गजा में एक करोड़ की लागत से नपं में अडिटोरियम भवन बनाये जाने की घोषणा के साथ नपं में सीसीटीवी लगाने के लिये 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
नपं अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त जताते हुये कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मौके पर नरेन्द्रनगर मंडी समिति अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ब्लक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, शिवानी बिष्ट, प्राविधिक शिक्षा सचिव राजेश उपाध्याय, ड़मुकेश पांडे, रमेश चन्द्र , डीएफओ पुनीत तोमर, रेंजर आशीष डिमरी, पंकज देवरानी, गिरीश बंठवाण, गजेन्द्र खाती, रतन सिंह, राजेन्द्र खाती, हरेंद्र चौहान, आशुतोष ,मनमोहन सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *