काणाताल-सनगांव सड़क को वन मंत्रालय की हरी झंडी

Spread the love

नई टिहरी। लंबे समय से सड़क निर्माण की राह ताक रहे चंबा ब्लॉक के अंधियारगढ़ी और सनगांव को मोटर मार्ग की सुविधा मिलने की उम्मीद जागी है वन महकमे की कार्यवाही से जगी है। मोटर मार्ग निर्माण में बाधा बनी वन भूमि के निस्तारण के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने हरी झंडी दी है। वहीं वन निगम ने भी पेड़ों के पातन का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके बाद काणाताल से सनगांव तक करीब 5.8 किमी सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। चंबा-मसूरी फलपट्टी पर काणाताल के नीचे अंधियारगढ़ी, सनगांव में 150 परिवार रहते हैं। विधायक किशोर उपाध्याय बोले 150 परिवारों को मिलेगा वन महकमें की मंजूरी से सड़क का लाभ मिलेगा।अभी सड़क के अभाव में ग्रामीणों को 6 किमी पैदल खड़ी चढ़ाई नापनी पड़ती है। गांव के लोग कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे, लेकिन सड़क निर्माण में वहां लगभग 2.52 हेक्टेयर क्षेत्र में वन भूमि आड़े आ रही थी। इसके चलते सड़क निर्माण का काम सर्वे तक ही सीमित रह गया था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने इस मामले में पैरवी की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने चंबा-मसूरी मार्ग के काणाताल से अंधियारगढ़ी, सनगांव के लिए वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। वन भूमि की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोग खासे उत्साहित है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई है। ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटन विकास के लिए भी यह मार्ग काफी लाभकारी सिद्ध होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *