वन अफसरों और कर्मचारियों एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग के रसियाबड़ में वन कर्मचारियों और अधिकारियों को एक दिवसीय वनस्पति विज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वनस्पति विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक प्रदीप वर्मा ने सभी ट्रेनियों को वनस्पति की विलुप्त होती प्रजातियों और उनके महत्त्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज वन क्षेत्र से बहुत सारी वन की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। विलुप्त होती प्रजातियों में अंबलतास, बरगद, पीपल आदि जंगल से गायब हो रहे है। जबकि इनका पशु और पक्षियों के जीवन में सबसे बड़ा योगदान होता है। बरगद के पेड़ पर सैकड़ों जीवों का बसेरा और आजीविका निर्भर होती है। जिसके चलते प्राकृतिक असंतुलन बना रहा है। इन विलुप्त प्रजातियों का पहचान और संरक्षण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *