देहरादून। ग्राम शुक्लापुर हैस्कों में बुधवार को वनाग्नि सुरक्षा और क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वन अधिकारियों ने वनाग्नि प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। इस दौरान पदम भूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी वनाग्नि सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकाल वर्ष 2025 में विगत वर्ष से भी भीषण सूखा पड़ने व तापमान बढ़ोतरी की आंशका व्यक्त की गई। उन्होंने वनाग्नि के वीभत्स होते स्वरूप से मानव जाति के अस्तित्व को खतरा बताया। कहा कि इस संकट से बचाने के एकमात्र उपाय वन एवं जल का संरक्षण है। जिसके लिए जन सामान्य को जागरूक होने की जरूरत है।
एसडीओ देहरादून अभिषेक मैठाणी ने विभागीय स्तर पर वनाग्नि सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से बताया। जन सामान्य से वनाग्नि होने पर वन कर्मियों का सहयोग और वनाग्नि रोकने के लिए वन क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अरूण भट्ट, रेंजर आशारोड़ी रवीन्द्र कुमार वेदवाल, वन दरोगा सुनील भट्ट,अशोक कुमार, वन बीट अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद, गौरव कुमार और रेनू जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।