वन पंचायत सरपंचों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Spread the love

अल्मोड़ा। वन पंचायत सरपंच संगठन रामलीला मैदान सोमेश्वर में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने वर्तमान के साथ ही पिछली सरकार पर वन पंचायतों तथा उनके सरपंचों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं मनादेय व बजट बढ़ाने की मांग की। संगठन की कार्यकारिणी के लिए विनोद पांडे नए अध्यक्ष चुने गए। वक्ताओं ने वन पंचायतों के विकास के लिए समय -समय पर योजना बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों और सरपंचों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्राविधान की जरुरत है। उन्होंने कहा कि दावाग्नि के सीजन में प्रत्येक वन पंचायत के लिए बजट और सरपंचों को मानदेय दिया जाय। वनीकरण अथवा तारबाड़ की व्यवस्था के लिए धनराशि अवमुक्त करने की अपील भी गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विनोद पांडे अध्यक्ष, दिनकर जोशी, पुष्कर तिवारी, जीवन खर्कवाल को उपाध्यक्ष, लीला बोरा व गोविंद सिंह रावत को महामंत्री, बसंत कैड़ा कोषाध्यक्ष, गोपाल गंगोला सचिव, आंनद बल्लभ लोहनी उपसचिव, जीत सिंह नेगी, अमर सिंह मेहरा, मोहन गिरी, रतन सिंह रावत व मदन मोहन तिवारी को संरक्षक मंडल में रखा गया है। जबकि दीवान राम, दीवान सिंह, सुंदर सिंह बजेठा, लाल सिंह खाती, रामनाथ गोस्वामी, दीपा देवी आदि कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *