बागेश्वर। वन आरक्षी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं। नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है। अब 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी कार्याय में कर्मचारी सोमवार को एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि जिले में 64 वन आरक्षी हैं। जो पदोन्नति समेत लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सराकर उनकी अनदेखी कर रही है। अब वह चुप नहीं रहेंगे। मंगलवार कसे अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस मौके पर चंदन राम, प्रचार मंत्री कुमाऊं मंडल, कविता कठायत, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, प्रवीन कपकोटी, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।।