वन कर्मियों को दिया वन संपदा के सरंक्षण का प्रशिक्षण

Spread the love

 

उत्तरकाशी)। वन संपदा के संरक्षण के लिए टौंस वन प्रभाग पुरोला की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों को पन अधिनियम हक हकूकों आदि की जानकारी दी गई। गुरुवार को वन चेतना केन्द्र पुरोला में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ वन सरंक्षक कुंदर कुमार ने किया। इस मौके पर कुंदन कुमार ने वन कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों को वन अधिनियम,हक हकूकों, वन पंचायतों सहित पर्यावरण संरक्षण में वन कर्मियों की भूमिका तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियानवित करना है। पेड़ों के छपान एवं कटान-चिरान तथा वन अपराधों से संबंधित विधिक प्रक्रिया एवं वन विधि संबंधी जानकारी प्रशिक्षण शिविर में दी जायेगी। इस मौके पर प्रभागीय लगिंग प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट ने सभी वन कर्मियों को वन क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यों व क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वन संपदा संरक्षण के लिए सजग रहकर प्राथमिकता से जनहित कार्यों को करने की बात कही। कार्यशाला में आरओ अचल गौतम,अनमोल इश्टवाल, अमिता चौहान सहित सभी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी,वन दरोगा व वन वीट अधिकारी वन कर्मी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *