सर्द मौसम में भी धधक रहे जंगल, पोखड़ा रेंज के जंगलों में लगी आग

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के पोखड़ा रेंज से सटे हुए फरसाड़ी के जंगल दो दिनों से सर्द मौसम में आग से दिन-रात धधक रहे हैं। जिसके कारण रिजर्व फारेस्ट के अंदर ही कई हेक्टेअर वन भूमि इस आग की चपेट में आ गई है। वनाग्नि को लेकर विभाग की तैयारियां शुरू में ही कम पड़ती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में आग लगने से उनके पशुओं के लिए चारा पत्ती की भी समस्या खड़ी हो गई है। आग पर काबू नहीं पाया जाता है यहां सुकई, जिवई, छाछीरैं, ठंगा की ओर बढ़ सकती हैं। वनाग्नि से जंगली जानवर भी घरों की ओर आने लगे हैं।
बुधवार दोपहर से विकासखंड बीरोंखाल अंर्तगत पोखड़ा रेंज के फरसाड़ी के जंगलों में आग लगी हुई है। आग से चीड़, देवदार, काफल आदि के हरे पेड़ों को नुकसान पंहुचा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल, पंकज सिंह, होवत सिंह, हरी सिंह का कहना है कि आग से ग्रामीण भी दहशत में हैं। उधर, पोखड़ा रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह से संपर्क करने पर बताया कि फरसाड़ी के जंगलों में आग लगी हैं आग बुझाने के लिए टीम भेज दी हैं। वहीं डीएफओ गढ़वाल प्रभागीय अधिकारी स्वप्रिल अनिरुद्ध ने बताया कि फरसाड़ी कंम्पाड़ में आग लगने की सूचना रेंज अधिकारी से मिली है। सभी स्टाफ को आग बुझाने के लिए मौके पर भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई होगी तो इसकी जांच कर नियमाअनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *