सस्ता गल्ला विक्रेताओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन 25 को

Spread the love

 

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय मानदेय संघर्ष समिति देश के विभिन्न राज्यों के विक्रेताओं के साथ दिल्ली में आगामी 25 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करेगी। इस दौरान देश के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को समान मानदेय देने की मांग प्रमुखता रखी जाएगी। राष्ट्रीय मानदेय संघर्ष समिति के संस्थापक यशपाल सिंह बिष्ट ने उत्तरकाशी जिले के तमाम सस्ता गल्ला विक्रेताओं से दिल्ली में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सन 1960 से शुरू हुई जन वितरण प्रणाली को आज भी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता बनती-बदलती सरकारों की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता के द्वार पंहुचा तो रहा है, लेकिन पूर्व से ही उस कार्यसेवा के बदले आज भी कमीशन दिया जा रहा है। जिसे समाज में चोरी भी समझा जाता है। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब देश के लगभग पौने पांच लाख सस्ता विक्रेताओं को मानदेय दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के कुल कमीशन को देश के कुल विक्रेताओं में भाग देकर जो भागफल होता है, वही देश के हर एक विक्रेता को समान मानदेय के रूप में देना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *