आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

Spread the love

भाजपा और आप से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है माहरा
देहरादून। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आप नेताओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर माहरा ने कहा कि लोगों का भाजपा और आप से मोहभंग होता जा रहा है। देश में आज बेहद संवेदनशील हालात हैं। राष्ट्र नहीं झुकने दूंगा का नारा लगाने वाले आज देश की सभी सार्वजनिक संपत्तियों को बारी से बेचते जा रहे हैं। कांग्रेस ऐसी देश विरोधी ताकतों का पूरी ताकत से मुकाबला करेगी। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का विपक्ष के उत्पीड़न के लिए इस्तेमाल हो रहा है। देश की धर्मनिरपेक्षता और गंगा जमुनी संस्ति को दूषित करने का काम किया जा रहा है। यह गलत है। पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी भाजपा की नीतियों को कठघरे में किया। कहा कि देश की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी आप नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि देश की सभी राष्ट्रवादी और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होनेकी जरूरत है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद आप के पूर्व उपाध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से वो काफी प्रभावित हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ने का प्रयास कर रहे थे। कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का समग्र विकास संभव है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अमरजीत सिंह, राजेश चमोली, विजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *