भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी का निधन

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेना से सेवानिवृत्त कर्नल राम दत्त जोशी का 80साल से अधिक की अवस्था में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ्य थे। उनके निधन पर कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।
कर्नल जोशी विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे। उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद उन्होंने यहां भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। मूल रुप से मेलडुंगरी निवासी जोशी का यहां टकाना में अपना आवास था। उनके निधन पर काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र वल्दिया,विधायक चन्द्रा प्रकाश पंत,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी,भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी,नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा नेता राजेश शर्मा सहित कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *