जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकसभा चुनाव के दंगल में नेताओं का इधर से उधर पलटने का दौर जारी है। दुगड्डा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल सहित कई अन्य कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मतदान नजदीक आते ही बदले गए पाले से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। जबकि, पिछले दो दिन से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल कोटद्वार शहर में डटे हुए थे।
ं दुगड्डा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल नेगी, पूर्व पार्षद अनिल रावत, पदमेंद्र रावत, अनिल नेगी, कुलदीप कांबोज, मोनू जैन, अरविंद बंसल, राबिन बंसल, सुभाष विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने पाला बदल दिया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सभी ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत कर दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है।