पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया जन सम्पर्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह भंडारी ने सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर के वार्ड गोपेश्वर पपडियाणा, पठियालधार में भ्रमण किया और 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसंपर्क किया। लोगों की समस्याओं को सुना। गोपेश्वर नगर में भ्रमण और जन सम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत भंडारी ने ज्वाल्पा देवी के मंदिर दर्शन के बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट के आवास पर संक्षिप्त जन सम्पर्क से की। राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता में रहेगा। नगर में वाहन पार्किंग, जल निकासी को नाली, भू-धंसाव की समस्या का निराकरण करना होगा। भ्रमण व जनसंपर्क में नगराध्यक्ष प्रमोद विष्ट, ओम प्रकाश नेगी, अनूप भंडारी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, कांग्रेस कार्यकारी महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, रविन्द्र नेगी, हरेन्द्र राणा, ऊषा फस्र्वाण, अनीता नेगी, यूथ कांग्रेस बदरीनाथ विधान अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, ऊमा थपलियाल, प्रीति नेगी, दुर्गा देवी, अनूप रावत, धीरेन्द्र गरोडिया, सन्दीप झिक्वाण, रोहित गाँधी, अनिल थपलियाल, माहेश्वरी देवी, शशि प्रभा पुरोहित, बिमला देवी सहित कई ग्रामीणों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *