पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : जहां एक ओर उम्मीदवारों में टिकट को लेकर होड़ मची हुई है, वहीं भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी भेजा है।
गौरतलब है कि डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीते मार्च में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। अब उनके द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा गया पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके चुनाव न लड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *