पूर्व सीएम और मंत्री ने किया रुद्राभिषेक

Spread the love

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी की सावन के पूरे महीने चलने वाली शिव आराधना निरंतर जारी है। शुक्रवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और यूपी के कृषि मंत्री स्वतंत्र कुमार श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे और स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की प्रगति और खुशहाली की कामना की। आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी देव हैं और सभी भक्तों का कल्याण करते हैं। जो व्यक्ति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ भगवान शिव की शरण में आता है, उसका कल्याण निश्चित है। इस मौके पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, चेतन शर्मा, मनोज जखमोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *