हाफिज अब्दुल वहीद के निधन पर पूर्व सीएम खंडूडी ने जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्
रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने मुख्यालय पौड़ी निवासी 108 वर्षीय हाफिज अब्दुल वहीद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सीएम खंडूड़ी ने उनके बेटे गुड्डू से दूरभाष पर बातचीत कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
मुख्यालय पौड़ी निवासी दिवंगत हाफिज अब्दुल वहीद का निधन विगत 27 अप्रैल की रात को हो गया था। उन्हें 28 अप्रैल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हाफिज मिया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व पूर्व केंद्रीय मंत्री सेविनिवृत्त मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि हाफिज मियां ने मेरा चूड़ाकर्म (मुंडन) संस्कार किया था। मियां 108 वर्ष की उम्र में भी अपनी अच्छी चेतना व सामर्थ के साथ जीवंत जीवन जी रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि गढ़वाल के इतिहास में उनकी जिज्ञासा व जानकारी काबिले तारीफ थी। पूर्व सीएम ने कहा कि मियां के परिवार से हमारा पारिवारिक रिश्ता है, उनके निधन से हमने एक सामाजिक चिंतक खो दिया है। खंडूड़ी ने उनके बेटे गुड्डू से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें व परिवार को ढांढस बधाई। उन्होंने कहा मैं भगवान से हाफिज मियां को श्रीचरणों में स्थान देने व परिवार को दुख सहने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *