पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दिलाया पर्यावरण संरक्षा का संकल्प

Spread the love

देहरादून। हिमालय रक्षा अभियान समिति उत्तराखंड की ओर से विश्व हरेला महापर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्चुवली कार्यक्रम में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। पूर्व सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है। गौरा देवी, सुंदरलाल बहुगुणा, चंडी प्रसाद भट्ट जैसी कई विभूतियां हमें प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि आज तमाम तरह की प्रातिक आपदाओं में पर्यावरण असुंतलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि जल संचय की हमें अपने घरों से शुरुआत करनी होगी। क्योंकि आज जो पर्यावरणीय चिंता है वह सबकी चिंता है। उन्होंने कहा कि हम हर गांव में पीपल, बरगद के पौधे अवश्य लगाएं, पर्यावरण की रक्षा के लिए सब को मिलकर सहयोग करना होगा। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, कार्यक्रम का संचालन कर रहे भगवान कार्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *