Uncategorized

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने किया रुद्रप्रयाग भाजपा जिला कार्यालय में पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के शुभारंभ पर रुद्रप्रयाग भाजपा पार्टी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। जबकि इससे पूर्व उन्होंने खांकरा में भी पौधरोपण किया। साथ ही सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व सीएम ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान देने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया। शुक्रवार को पूर्व सीएम निर्धारित कार्यक्रम के तहत खांकरा पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी की मौजूदगी में बरगद का पौधा लगाया। इसके बाद पूर्व सीएम मुख्यालय स्थित गुलाबराय में भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां नव निर्मित कार्यालय परिसर में उन्होंने पौधारोपण किया। यहां कार्यक्रम संपंन होने के बाद त्रिवेंद्र सिंह बहुप्रतिभा की धनी 12 वर्षीय ख्याति सेमवाल के घर गए जहां उन्होंने नन्हीं बालिका को आशीर्वाद स्वरूप एक टैबलेट भेंट किया। साथ ही उनकी कुशाग्र बुद्धि को प्रशंसा की। उन्होंने माता पिता को बेटी को इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए और भी मेहनत करने को कहा। पूर्व सीएम इसके बाद सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने रक्तदान देने वाले पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह रावत से अस्पताल प्रबंधन और यहां की समस्याओं को लेकर चर्चा की। सीएमएस ने कई सुझाव पूर्व सीएम को दिए। पूर्व सीएम इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने पौधारोपण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवान, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी,गौरव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, दिग्मबर रमलवाण, अनिल कोठियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!