पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

चमोली। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत का चमोली भ्रमण के दूसरे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर ढोल बाजों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृहद पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि धरती और पर्यावरण संरक्षण के वन सृजन और जल संरक्षण हम सबका दायित्व है । पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैण के भरारीसैण विधान सभा परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण करते हुये शनिवार को बाटुला, मायापुर, गडोरा, पाखी, सहित दर्जनों स्थानों पर पौध रोपण करते हुये उर्गम घाटी के कल्पेश्वर मंदिर में पहुंचे। यहां भी उन्होंने पौधा रोपण किया। पूर्व सीएम के बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत , भाजपा के महामंत्री नवल भट्ट , भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *