कांग्रेस के पूर्व ब्लक अध्यक्ष गबर सिंह नेगी का निधन

Spread the love

चमोली। कांग्रेस के पूर्व में ब्लाक अध्यक्ष रहे और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष द्गिंबर नेगी के पिता गबर सिंह नेगी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शनिवार को उनकी अंत्येष्टि यहां संगम घाट पर की गई। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त गबर सिंह नेगी साल 2010 से 2017 तक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रहे। गबर सिंह नेगी के निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, प्राशिसं के जिला मंत्री मुकेश नेगी और पूर्व जिलाध्यक्ष यदुवीर बिष्ट, भाजपा के हरीश सती, भुवन नौटियाल, वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, नगर उद्योग व्यापार मंडल, कांग्रेस की नगर, ब्लाक एवं जिला कार्यकारिणी सहित उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, कपीरी विकास संघर्ष समिति सहित कई अन्य ने शोक जताया है। दूसरी ओर नगर के युवा व्यापारी हारून सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्घाजंलि अर्पित की। हारून की मौत बीमारी के उपचार के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *