पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत की भाजपा में वापसी

Spread the love

चम्पावत। आखिरकार दो साल बाद चम्पावत के वरिष्ठ नेता गोविंद सामंत की भाजपा में वापसी हो ही गई है। निष्कासन के बावजूद सामंत भाजपा का झंडा बुलंद किए रहे। उनकी इसी वफादारी के चलते उन्हें ससम्मान पार्टी में वापस लिया गया है। उनके साथ चम्पावत ब्लक प्रमुख के पति बबी की भी भाजपा में एंट्री हुई है। सामंत की भाजपा में वापसी से चम्पावत में जश्न का माहौल है। उनके समर्थकों ने बाजार में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत दो साल पूर्व सल्ली से बीडीसी का चुनाव लड़े थे। तब वह ब्लक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद उन्होंने कई नेताओं को पछाड़कर निर्दलीय प्रत्याशी को ब्लक प्रमुख बनाकर अपनी राजनैतिक ताकत दिखाई थी। उसी दरमियान उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। निष्कासन के बावजूद वह भाजपा से अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े रहे। प्रदेश के हर बड़े भाजपा नेता से उनका लगातार संपर्क रहा। इन दो वर्षों में सामंत ने जिले में अपनी एक बड़ी और मजबूत टीम भी तैयार कर ली थी। इससे पूर्व भी उन्हें भाजपा में लाने की कोशिशें हुई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उधर, मंगलवार को देहरादून में वरिष्ठ नेता नरेश बंसल, मदन कौशिक आदि नेताओं की अगुवाई में हुए समारोह में गोविंद सामंत को भाजपा में शामिल किया गया। आला नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर सामंत का पार्टी में स्वागत किया। इसकी सूचना मिलते ही चम्पावत में सभासद मोहन भट्ट और अन्य नेताओं के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी और जश्न मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *