पूर्व महामंत्री नवल ने भाजपा छोड़ी

Spread the love

चमोली : भारतीय जनता पार्टी चमोली जिले के पूर्व महामंत्री और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी नवल भट्ट ने पार्टी के सभी दायित्वों से त्याग पत्र दे दिया है। वह संगठन में प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय भी थे। चुनाव के समय भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। युवा नेता नवल भट्ट ने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। त्याग पत्र में लिखा है कि उनके पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी से कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं थे। पार्टी के सिद्धांतों की लड़ाई थी। अब सिद्धांत समाप्त हो गए हैं। नवल लगातार दो बार गोपेश्वर नगर पालिका के भी पार्षद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *