कांग्रेस के पूर्व महासचिव और पूर्व न.पा अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी और उनकी पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष पूनम तिवाड़ी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में जाने का मन बनाया। कहा कि वे दो दशक तक कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनहित के मुद्दों पर लोगों के लिए कार्य करते रहे हैं। आगे भी जनहित के मुद्दों पर कार्य करते रहेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *