महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का जन्मदिन मनाया

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में भाजपाइयों ने पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 82वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि आईएएस राहुल आनंद व अधिवक्ता हाईकोर्ट चंद्रशेखर रावत रहे। मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने विद्यालय को विधायक निधि से 5 लाख रुपये का फर्नीचर देने की घोषणा की। इस पर प्रधानाचार्य जगदीश तिवारी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहित लाल साह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, विमला, सभासद गजाला कमाल, तारा राणा, सागर आर्या, मधु बिष्ट, दया, कलावती, हेमलता, कामेश्वर प्रसाद काला रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *