जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय बेस चिकित्सालय में मैक्स दुर्घटना में घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी सिद्धबलि मंदिर के समीप हुई मैक्स दुर्घटना के घायलों का हाल जानने के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, उन्होंने बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों से घायलों का बेहतर इलाज करवाए जाने का आग्रह किया। कहा कि इस दुर्घटना को लेकर शासन स्तर पर अपने स्तर पर वार्ता करेंगे। कहा जरूरत पड़ने पर वे व्यक्तिगत रूप से घायलों की मदद करेंगें। उन्होंने अन्य भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से वर्षाकाल में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। कहा कि कोटद्वार से दुगड्डा के बीच में वर्षाकाल में ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते है, जिससे अभी तक कई लोग दुर्घटना के शिकार हो गए है। तत्पश्चात वे कुंभीचौड स्थित रतनपुर में प्रदीप रावत के निवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रदीप रावत के दस वर्षीय मयंक रावत के डूबने से हुई मौत पर दु:ख जताया। कहा कि यह एक अत्यंत दु:खद घटना है। कहा कि वे इस दु:खद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। इस मौके पर संजय रावत, प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट, गणेश नेगी आदि मौजूद रहे।