महिला आयोग की पूर्व सदस्य विनीता भट्ट का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व सदस्य विनीता भट्ट का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम करीब साढ़े चार बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके निवासी स्थान बीईएल कॉलोनी लाया गया। उनका अंतिम संस्कार कोटद्वार गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
वर्ष 2008 मे विनीता भट्ट को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था। इसके उपरांत वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत छात्रा प्रमुख भी रहीं। साथ ही उन्हें भारतीय महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई थी। महिला आयोग सदस्य रहते हुए विनीता भट्ट ने सदैव पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए कार्य किया। विनीता भट्ट की एक पुत्री है, जो वर्तमान में लंदन से पढ़ाई कर रही है। उनके पति संजय भट्ट कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *