पूर्व मंत्री और महापौर ने शहीद के परिजनों को बंधाया ढांढस

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं नगर निगम कोटद्वार की प्रथम महिला महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) के घर पहुंचकर परिवार जनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दु:ख की इस घड़ी में परिवार जनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के रणबांकुरों ने जरूरत पड़ने पर सदैव देश की माटी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी है। हम इस पर गर्व करते हैं, वीरगति को प्राप्त हुए कोटद्वार, उत्तराखंड के लाल को नमन करते हैं। जिस वीरता के साथ भारतीय सैनिक देश के दुश्मनों का सामना कर रहे हैं, उसी भावना के साथ पूरा देश सैनिकों के इस जज्बे को सलाम कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बृजपाल नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *