पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनवार ने की कांग्रेस से टिकट की दावेदारी

Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनवार अहमद ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है। उन्होंने हाईकमान से विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत को पार्टी से सीएम का चेहरा बनाए जाने की भी मांग की। अनवार अहमद को कांग्रेस का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। रविवार को प्रेसवार्ता में हाजी अनवार अहमद ने कांग्रेस हाईकमान से खुद को पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता अधिक हैं। वह लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। इसलिये टिकट पर उनका हक बनता है। कहा नगर पालिका क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता कम होने पर भी पालिकाध्यक्ष चुनाव में अन्य वर्गों का समर्थन मिलने से वह दो बार चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने दावा किया टिकट मिलने पर सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *