पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Spread the love

चम्पावत। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और वन पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट ने रविवार को टनकपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 विस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी को कहा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिष्ट संघ नेता पवन गड़कोटी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। जिसके बाद वन विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब युवा नेतृत्व के हाथों में 2022 की बागडोर है। प्रदेश संगठन चुनाव की तैयारी कर रहा है। बिष्ट ने कहा कि सीएम को लेकर प्रदेश में सियासत की लगातार उन्हें खबरें मिल रही हैं, हो सकता है कुछ लोग नाराज हो लेकिन पार्टी हाईकमान के प्रोटोकॉल के तहत चलेगी। यहां मंडल अध्यक्ष पूरन माहरा, रुद्रपुर मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन राम, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय, युवा मोर्चा के पुष्कर महर, मोहित गड़कोटी, अमित जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *